शब्दाक्षर का राष्ट्रीय साहित्योत्सव 
कोलकाता सिटी

भिवानी में 24 से 26 अक्टूबर तक होगा शब्दाक्षर का राष्ट्रीय साहित्योत्सव

आयोजन की जिम्मेदारी शब्दाक्षर की हरियाणा प्रांतीय इकाई को सौंपी गई

Ravi

कोलकाता : राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर का वार्षिक साहित्योत्सव 24 से 26 अक्टूबर तक हरियाणा के भिवानी स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित होगा। कोलकाता मुख्यालय वाली इस संस्था के आयोजन की जिम्मेदारी शब्दाक्षर की हरियाणा प्रांतीय इकाई को सौंपी गई है।

इसमें देश के 25 राज्यों के साहित्यकारों का समागम होगा तथा लगभग 100 कवि-कवयित्रियां हिस्सा लेंगे। श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर के महंत स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन में गीत, गजल, दोहे और अन्य साहित्यिक रचनाओं के माध्यम से हिंदी साहित्य की विविधता प्रस्तुत की जाएगी।

सम्मेलन में शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह (कोलकाता), अंतरराष्ट्रीय गीतकार एवं संगठन के संरक्षक बुद्धिनाथ मिश्र (देहरादून), संरक्षक डॉ. दया शंकर जांगिड़ (राजस्थान), डॉ. विनोद शर्मा (कोलकाता),

प्रदेश महामंत्री सुरेश कलाकार, हरियाणा प्रदेश संरक्षक डॉ. मुरलीधर द्विवेदी और विमल जांगड़ा सहित कई साहित्यिक हस्तियां शामिल होंगी। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा निर्मल आयोजन प्रभारी रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि शब्दाक्षर के साहित्योत्सव इससे पहले 2022 में चेन्नई, 2023 में हरिद्वार, 2024 में लखनऊ और 2025 में झुंझुनू में आयोजित हो चुके हैं। संस्था हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय है।

SCROLL FOR NEXT