water
कोलकाता सिटी

अदृश्य खतरों का बढ़ता प्रभाव और आधुनिक वॉटर प्यूरीफायर की बदलती भूमिका

स्वाद और पारदर्शिता से आगे बढ़कर विषाक्तता से सुरक्षा तक उपभोक्ताओं की सोच — डॉ. अनिल कुमार, चीफ वॉटर साइंटिस्ट, यूरेका फोर्ब्स

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कई वर्षों तक हमारे घरों में पानी की शुद्धता को परखने का एक ही तरीका रहा है अगर पानी साफ दिखता है और स्वाद में ठीक लगता है, तो वह सुरक्षित होगा। पारदर्शी पानी ने हमेशा सुरक्षा का एक भ्रम पैदा किया है। लेकिन भारत के भूजल पर लंबे समय से किए जा रहे वैज्ञानिक अध्ययनों से यह धारणा अब पूरी तरह बदल रही है।

केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा 2024 में जारी राष्ट्रीय भूजल गुणवत्ता रिपोर्ट इस सच्चाई की पुष्टि करती है कि आज पीने के पानी में मौजूद सबसे खतरनाक तत्व वे हैं जिन्हें हम देख, सूंघ या चख नहीं सकते। आर्सेनिक, यूरेनियम और नाइट्रेट जैसे रसायन पानी की रंगत या स्वाद नहीं बदलते, लेकिन धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाते रहते हैं।

आज जल विशेषज्ञों की सबसे बड़ी चिंता मिट्टी या गंदगी जैसे दिखने वाले कण नहीं हैं, बल्कि वे रासायनिक तत्व हैं जो चुपचाप भूजल में घुलते जा रहे हैं। जैसे-जैसे जल स्तर नीचे जा रहा है, धरती की गहराई से आर्सेनिक और यूरेनियम जैसे तत्व पानी में शामिल हो रहे हैं। वर्षों तक ऐसे पानी का सेवन करने से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर तब जब लोगों को इसकी भनक तक न हो।

नकली फिल्टरों की सच्चाई वैज्ञानिक परीक्षणों में भी सामने आ चुकी है। एक स्वतंत्र IIT-मद्रास अध्ययन में असली नैनोपोर लॉन्गलाइफ फिल्टर की तुलना साधारण और अनब्रांडेड फिल्टरों से की गई। नतीजे चौंकाने वाले थे। जहां असली फिल्टर 12,000 लीटर तक पानी में मौजूद हानिकारक तत्वों को प्रभावी रूप से हटाते रहे, वहीं नकली फिल्टर पहले 10 लीटर के भीतर ही अपनी क्षमता खो बैठे।

सकारात्मक बात यह है कि अब उपभोक्ताओं की सोच बदल रही है। लोग यह समझने लगे हैं कि साफ दिखने वाला पानी जरूरी नहीं कि सुरक्षित भी हो। आर्सेनिक जैसे कैंसरकारक तत्व या यूरेनियम जैसे किडनी को प्रभावित करने वाले रसायन स्वाद से पहचान में नहीं आते। नाइट्रेट की अधिक मात्रा शिशुओं और बच्चों के लिए विशेष रूप से खतरनाक हो सकती है, फिर भी पानी में इसका कोई संकेत नहीं मिलता।

यही बढ़ती जागरूकता आधुनिक वॉटर प्यूरीफायर की मांग को आगे बढ़ा रही है। आज के प्यूरीफायर केवल पुराने मॉडलों का उन्नत संस्करण नहीं हैं, बल्कि वे उन अदृश्य खतरों से निपटने के लिए डिजाइन किए गए हैं जिनके बारे में वैज्ञानिक वर्षों से चेतावनी दे रहे हैं। ये तकनीकें घुले हुए रसायनों, भारी धातुओं और कीटनाशकों को भी हटाने में सक्षम हैं।

सबसे उत्साहजनक बदलाव यह है कि अब उपभोक्ता प्यूरीफायर चुनते समय केवल डिज़ाइन या फीचर्स नहीं देख रहे, बल्कि अपने क्षेत्र के पानी की गुणवत्ता और संभावित जोखिमों को भी समझने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि, यह भी उतना ही जरूरी है कि इन उन्नत प्रणालियों में केवल प्रमाणित और असली फिल्टर का ही उपयोग किया जाए। क्योंकि नकली फिल्टर न केवल मशीन की क्षमता को कम करते हैं, बल्कि परिवार की सेहत को भी खतरे में डाल देते हैं। IIT-मद्रास अध्ययन ने स्पष्ट रूप से दिखाया कि जहां असली फिल्टर हर कसौटी पर खरे उतरे ।

भारत की जल कहानी अब एक नए दौर में प्रवेश कर रही है—जहां दिखावे से ज्यादा सुरक्षा मायने रखती है। साफ पानी हमेशा स्वच्छ नहीं होता। असली खतरा अक्सर नजरों से छिपा होता है। और जैसे-जैसे ये अदृश्य खतरे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे हमें उन तकनीकों को भी अपनाना होगा जो विज्ञान, डेटा और स्वास्थ्य सुरक्षा पर आधारित हों। आज आधुनिक वॉटर प्यूरीफायर केवल सुविधा का साधन नहीं, बल्कि हर घर के लिए एक जरूरी सुरक्षा कवच बनते जा रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT