कोलकाता सिटी

एनजीओ ने कैप्टन स्मित मचछार के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की

Neha Singh

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : 'कंसर्न फॉर कलकत्ता' ने कैप्टन स्मित मचछार की बहुत तारीफ़ की है, जिन्होंने दुनिया को दिखाया कि असली हिम्मत और ज़िम्मेदारी का एहसास क्या होता है। चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और हवा में अपने को-पायलट के जानलेवा हमले को रोकने में मदद की। उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई। भारत को उनकी बहादुरी पर गर्व है और देश हमेशा उनके सेवा-भाव को गहरे सम्मान के साथ याद रखेगा। 'कंसर्न फॉर कलकत्ता' ने रविवार को हुई अपनी बैठक में उनके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। कंसर्न फॉर कलकत्ता के अध्यक्ष नारायण जैन ने कहा कि उनकी स्वयं सेवी संस्था ने कैप्टन स्मिट मचछार की सराहना करने के लिए एक विशेष न्यूज़लेटर जारी किया है। अन्य एनजीओ कलकत्ता सिटीजंस इनिशिएटिव और चूरू नागरिक परिषद ने भी कैप्टन स्मित मचछार की प्रशंसा की है।

SCROLL FOR NEXT