सन्मार्ग संवाददाता
पेट्रापोल : बनगांव के पेट्रापोल में जिस पुलिस थाने का देश के गृह मंत्री अमित शाह ने काफी दिनों पहले उद्घाटन किया था उसे राज्य के खाद्य एवं सहकारिता मंत्री अशोक कीर्तनिया ने औपचारिक रूप से पुलिस प्रशासन को सौंप दिया। इस दौरान एलपीआई चेयरमैन जयंत सिंह, सदस्य वित्त एलपीआई रेखा रायकर कुमार, एडीजी दक्षिण बंगाल राजेश कुमार सिंह, आईजी अमित जवालगी, एसपी बनगांव विदिशा कलीता, मुख्य पोर्ट प्रबंधक कमलेश सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के दौरान अशोक कीर्तनिया ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज हम ये कर पाये। हमारे गृह मंत्री ने तो पहले ही इसका उद्घाटन कर दिया था लेकिन हमारा दुर्भाग्य था कि केंद्र सरकार विरोधी नीति के तहत तत्कालीन सरकार ने इस थाने को उपयोग में नहीं आने दिया था। इस दौरान एसपी बनगांव ने पूरे थाने की व्यवस्था से वहां उपस्थित लोगों को अवगत करवाया।
पेट्रापोल पैसेंजर टर्मिनल में महिलाओं के लिए 'पिंक रूम' सुविधा शुरू