मारवाड़ी संस्कृति मंच  
कोलकाता सिटी

मारवाड़ी संस्कृति मंच का दीपावली महोत्सव होगा नवंबर में

संगीतबद्ध आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण

Ravi

कोलकाता : मारवाड़ी संस्कृति मंच के बहुप्रतीक्षित दीपावली महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। साल्टलेक के सेंट्रल पार्क, करुणामयी में छोटी दीपावली के अवसर पर 7 नवंबर शनिवार को भव्य आयोजन होगा।

परंपरा और नवीनता के संगम से सजे इस महोत्सव में भक्तिभावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीतबद्ध आतिशबाजी और आकर्षक धार्मिक अनुष्ठान प्रमुख आकर्षण होंगे। महोत्सव की विशेषता पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा निर्मित 24 फीट ऊंची मां महालक्ष्मी और भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना होगी।

इस अवसर पर सैकड़ों महिलाएं सामूहिक महाआरती में भाग लेंगी। लोकप्रिय कलाकारों की प्रस्तुतियां और स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था भी लोगों को आकर्षित करेगी। मंच के संस्थापक अध्यक्ष ललित प्रहलादका, चेयरमैन ललित बेरीवाला, अध्यक्ष मनीष खेमका और सचिव विकास पोद्दार ने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा युवा पीढ़ी को भारतीय परंपराओं एवं संस्कारों से जोड़ना है।

पिछले 14 वर्षों से मंच के आयोजन व्यापक लोकप्रियता हासिल करते रहे हैं। होली महोत्सव, श्रावणी तीज और मरुधर मेले के आयोजन भी इसकी पहचान हैं। वरिष्ठ पदाधिकारी अरुण भुवालका, आदित्य मूंधड़ा, दिनेश संचेती, महावीर बंका और अनुज जालान महोत्सव को सफल बनाने में सक्रिय हैं। मंच का लक्ष्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सर्वकल्याण की भावना को मजबूत करना है।

SCROLL FOR NEXT