कोलकाता सिटी

लापता महिला की जांच सौंपी सीबीआई को

हाई कोर्ट ने दिया आदेश

Munmun Thakur

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : एक महिला पिछले नौ साल से लापता है। इसकी एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस उसकी तलाश करने में नाकाम रही है। हाई कोर्ट के जस्टिस देवांशु बसाक और जस्टिस आर्यक दत्त ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी।

डिवीजन बेंच ने सोमवार को पुलिस को आदेश दिया कि इस मामले से जुड़े सारे दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिया जाए। मिली जानकारी के मुताबिक 2017 में 20 अप्रैल को मथुरापुर थाना क्षेत्र से एक महिला लापता हो गई थी। एफआईआर दर्ज करने वाले अबू जफर मौला ने कहा था कि लापता हो गई महिला उसकी साली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और साल दर साल बीत गए पर पुलिस महिला को तलाश नहीं कर पाई। इस मामले में पुलिस न तो चार्जशीट ही दाखिल कर पाई और न हीं फाइनल रिपोर्ट दे पाई। इसके बाद 2019 में अबू जफर ने हाईकोर्ट में मामला दायर कर दिया। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल की गई। डिवीजन बेंच इससे संतुष्ट नहीं हो पाया और जांच सीबीआई को सौंप दी।

SCROLL FOR NEXT