प्रतीकात्मक तस्वीर। 
कोलकाता सिटी

मौसम विभाग ने बताया आज कहां होगी बारिश

गर्मी बढ़ रही है। आज, रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूरज खिल गया है। रविवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पहुंच गया है।

प्रगति सिन्हा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : गर्मी बढ़ रही है। आज, रविवार को दिन चढ़ने के साथ ही सूरज खिल गया है। रविवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पहुंच गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल में बंगाल में हीटवेव का खतरा है। इसके अलावा मार्च की शुरुआत में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। बांकुड़ा, बीरभूम, पश्चिम बर्दवान, झाड़ग्राम में गर्मी तेजी से बढ़ेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी में ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। हालांकि, पूरे मार्च में बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ने की उम्मीद नहीं जताई गई है। दूसरी ओर रविवार को उत्तर बंगाल में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। रविवार को दार्जिलिंग में हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर बंगाल में थोड़ा कोहरा रहने की भी संभावना है। तीन दिनों के बाद उत्तर बंगाल में तापमान थोड़ा बढ़ेगा।

SCROLL FOR NEXT