कोलकाता सिटी

श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सभा का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सभा का स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ जैन एजुकेशन सेंटर काशीपुर के प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर सभा के सदस्यों के बच्चों द्वारा लीग क्रिकेट का आयोजन किया गया। छह टीमों (नाइट राइडर्स, टैरिफिक ट्राइब, फन ब्लास्टर, वीर हीरोज, स्काई रॉकेट्स, सुपर किंग्स, राइजिंग रॉयल्स) में विभक्त इस लीग मैच में लोगों ने उत्साह से भाग लिया। सिद्धार्थ मालू के संयोजन एवं संचालन में खेले गए इस लीग मैच की विजेता टीम वीर हीरोज एवं उपविजेता टीम सुपरकिंग्स रही।

इस अवसर पर सरदारमल कांकरिया कल्चरल एंड स्पोर्ट्स एरीना का उद्घाटन आई ए एस (अवकाश प्राप्त) चंचलमल बच्छावत द्वारा किया गया। विदुषी रत्ना कंचन देवी कांकरिया का अभिनंदन, इस समारोह का मुख्य आकर्षण था। यह सम्मान श्री साधुमार्गी जैन संघ कोलकाता द्वारा प्रदान किया गया।

अभिनंदन एवं स्नेह मिलन के इस आत्मिक समारोह में अतिथि के रूप में डॉ प्रेमशंकर त्रिपाठी, दिनेश बजाज, सी एम बच्छावत, डॉ विनोद विनायकीया, सिद्धार्थ गुप्ता, डॉ सिराज अहमद, प्रदीप कुंडलिया, पुरुषोत्तम दास मिनानी एवं सभा के पदाधिकारी सरदारमल कांकरिया, अखयचंद भंडारी, विनोद मिन्नी, विनोद कांकरिया, पन्ना लाल कोचर, रिधकरण बोथरा, सुरेंद्र बांठिया, आर पी बोथरा, अशोक मिन्नी, प्रदीप पटवा, अरुण मालू, ललित कांकरिया, जयदीप पटवा, सुभाष कांकरिया, राजेंद्र रामपुरिया, सी पी डागा, अशोक बोथरा, मनोज भूरा, राजेंद्र कोठारी, निश्चल कांकरिया, राकेश बुच्चा के साथ–साथ जैन समाज अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

SCROLL FOR NEXT