ईआरएमसी की महिला फोरम 
कोलकाता सिटी

ईआरएमसी की महिला फोरम ने 65 जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र

Ravi

कोलकाता : ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस (ईआरएमसी) की सियालदह साउथ सेक्शन शाखा की महिला फोरम की ओर से दुर्गापूजा के अवसर पर सोमवार को सोनारपुर रेलवे परिसर में वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 65 जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दिए गए। बच्चों के बीच मिठाइयां, बिस्कुट और चॉकलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ईआरएमसी के अध्यक्ष एवं एनएफआईआर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बिनोद शर्मा ने की। वस्त्र वितरण उनकी पत्नी पुष्पलता शर्मा के हाथों संपन्न हुआ। आयोजन के संयोजक ईआरएमसी के सहसचिव तपन दास थे। महिला फोरम की स्थानीय अध्यक्ष मौमिता घोष और शाखा की कोषाध्यक्ष कल्पिता नाथ ने आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में ईआरएमसी के दीपक कांजीलाल, बासुदेव भट्टाचार्य और राजेश प्रसाद हेला उपस्थित रहे। संचालन शाखा सचिव अनिमेष कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शाखा अध्यक्ष मानिक लाल चटर्जी ने दिया। ईआरएमसी के मीडिया संयोजक रवि प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी।

SCROLL FOR NEXT