सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : भारतीय संग्रहालय में सहज परब के आठवें संस्करण का उद्घाटन प्रसिद्ध संगीत कलाकार पूर्णदास बाउल, लोपामुद्रा मित्र, दोहाार की ओर से राजीव दास और बोरोलिन की ओर से प्रतीक मुखर्जी ने किया।
इस अवसर पर संगीत कलाकार पूर्णदास बाउल को सम्मानित किया गया और सहज परब सम्मान खुदा बख्श फकीर को प्रदान किया गया। आगामी दो दिनों का कार्यक्रम जी.डी. बिड़ला सभागार में आयोजित किया जाएगा।