कोलकाता सिटी

3 दिवसीय व्यापार एक्सपो 2.0 का भव्य आगाज, 175 स्टॉल्स के साथ सजा व्यापारियों का महाकुंभ

फूड स्टॉल से लेकर वेडिंग इवेंट प्लानर्स, कई तरह के लगे हैं स्टॉल्स एक छत के नीचे जुटे ब्रांड, निर्माता, उद्यमी और उपभोक्ता

प्रगित, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : व्यापार एक्सपो 2.0 महज सिर्फ एक्सपो नहीं, बल्कि यह व्यापारियों का महाकुंभ है। इसी के साथ व्यापार एक्सपो 2.0, जो तीन दिवसीय B2B और B2C बिजनेस प्रदर्शनी है, का शुक्रवार को भव्य आगाज हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन काफी दिव्य तरह से हुआ, जिसमें उत्तर से दक्षिण व पूर्व से पश्चिम हर तरह की संस्कृति देखने को मिली, जहां अतिथियों का स्वागत दक्षिण भारत की नृत्य परंपरा के साथ किया गया। एक्सपो का उद्घाटन उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर किया। इस मौके पर इमामी ग्रुप के को-चेयरमैन राधेश्याम गोयनका, विधायक व सन्मार्ग समूह के CMD विवेक गुप्त, ISP के चेयरमैन गोपाल नरेडी, कंफर्ट लेडी से मनोज गुप्ता, डकबैक से ओमप्रकाश सक्सेना, RB ग्रुप से दीपक अग्रवाल, सबूरी प्लाई से अंकित मूनका, व्यापार जोन के को-फाउंडर मनमोहन बागड़ीनितिन अग्रवाल, व्यापार जोन के एसोसिएट डायरेक्टर्स बृजमोहन बागड़ीमोहित अग्रवाल, व्यापार एक्सपो के को-चेयरमैन रोशन लाल अग्रवाल करण बाजोरिया, व्यापार एक्सपो एग्जीक्यूटिव टीम से नितेश केजरीवाल व अन्य प्रतिष्ठित और समाज के उद्यमी मौजूद रहे। इस एक्सपो में लगभग 175 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगे हुए हैं। इस एक्सपो ने ब्रांड, निर्माताओं, उद्यमियों और उपभोक्ताओं को एक छत के नीचे लाने का काम किया। नेटवर्किंग और बाजार विस्तार के लिए एक व्यापक मंच के रूप में डिजाइन किया गया, एक्सपो ने उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया। व्यापार एक्सपो 2.0 के उद्घाटन मौके पर विधायक व सन्मार्ग के CMD विवेक गुप्त ने कहा कि बंगाल सिर्फ हमारी जन्मभूमि ही नहीं, बल्कि यह हमारी कर्म भूमि भी है। उन्होंने इस एक्सपो की शुरुआत पर शुभकामनाएं दी और कहा कि यह व्यापारियों का महाकुंभ है और हमें बंगाल का नाम रोशन करना है। मनमोहन बागड़ी ने कहा कि एक्सपो में कई बेस्ट ब्रांड के स्टाल लगे हुए हैं, जहां पर आपको काफी अलग और नए कलेक्शंस देखने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहां कि यहां आकर आपको कई नई चीज जानने और सीखने का मौका मिलेगा, जिससे आपके व्यापार को एक नई दिशा मिल सकती है। नितिन अग्रवाल ने कहा कि इस इवेंट का मकसद सभी इंडस्ट्रीज़ में बिज़नेस ग्रोथ, इनोवेशन और प्रेरणा के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में काम करना है।

SCROLL FOR NEXT