कोलकाता सिटी

श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम ‘परिवार’ की रजत निशान शोभायात्रा में 111 मीटर लम्बा निशान बना आकर्षण का केन्द्र

मंदिर में 41 घंटे व्यापी मुख्य फाल्गुन मेला 27 फरवरी  से

सन्मार्ग संवाददाता

 हावड़ा : पूर्वी भारत में खाटूधाम के स्वरुप में प्रसिद्ध श्याम भक्तों के महातीर्थ  श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम में चल रहे रंग-रंगीला फाल्गुन मेला-2026 के अन्यतम आकर्षण का केन्द्र श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम ‘परिवार’ की रजत निशान शोभायात्रा में मंदिर के ट्रस्टियों, सहयोगियों, शुभचिंतकों व कार्यकर्त्ताओं ने सपरिवार शामिल होकर बाबा श्याम को रंग-बिरंगी ध्वजाओं के साथ ही चांदी का निशान अर्पित किया ।

मंदिर परिवार के बिनोद टिबड़ेवाल, नवल सुल्तानिया, सुरेन्द्र अग्रवाल, राधेश्याम टिबड़ेवाल, किशन कासुका, वरुण अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, डॉ. पवन अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, घनश्याम टिबड़ेवाल, संतोष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुरेश कुमार भुवालका, नारायण टिबड़ेवाल, दीपक टिबड़ेवाल, पवन गर्ग, राकेश गर्ग, संजय टिबड़ेवाल, देवेन्द्र कासुका, अविनाश अग्रवाल, राजेश सिंघानिया, राजेश अग्रवाल, मुकेश कानोड़िया, टिंकू चौधरी, देवेन्द्र सिंह, दिलीप केडिया, गोपाल अग्रवाल, अरबिन्द बागला, श्रीश्याम टिबड़ेवाल, सौरभ टिबड़ेवाल, पप्पू जमालपुरिया, अंकुर गोयल, राहुल धनानिया,  राहुल अग्रवाल, अंकुर गोयल, मोहित अग्रवाल, सौरव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों की अगुवाई में घासबागान मैदान से  निकली।

इस भव्य शोभायात्रा में ‘‘जय श्री श्याम जय घुसुड़ीधाम’’ के नारों से वातावरण को गूंजाते श्याम संकीर्तन करते मंदिर परिवार के सैकड़ों सदस्य रजत निशान के साथ रंग-बिरंगी ध्वजायें लिये सलकिया स्कूल रोड, बांधाघाट, अरविन्द रोड, जी. टी. रोड, डाॅन बाॅस्को कॅालोनी, गिरीश घोष रोड से पैदल यात्रा करते श्री श्याम मंदिर घुसुड़ीधाम पहुँचे इन भक्तों ने बाबा श्याम को निशान अर्पित किये । इस बार की रजत निशान यात्रा का अन्यतम आकर्षण रहा 111 मीटर लम्बा एक निशान जिसकी एक झलक पाने लोग उत्सुक दिखे।
मंदिर में चल रहे रंग-रंगीला फाल्गुन मेला का मुख्य समारोह 27-28 फरवरी मार्च को मंदिर में अनुष्ठित होगा और लगभग 41 घंटे व्यापी इस मेला में आनेवाले भक्तों के लिए दर्शन, पूजा-धोक, प्रसाद, भजनों की अमृतवर्षा, श्री श्याम अखण्ड ज्योति पाठ आदि विविध आयोजन होंगे ।

SCROLL FOR NEXT