फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

नाबालिग का यौन शोषण करनेवाला किशोर पकड़ा गया

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Deepak Mishra

पीड़ित के पिता पर भी आरोपी ने किया बल्ले से वार

कोलकाता : इकबालपुर थाना क्षेत्र से यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का एक खौफनाक मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़के को झांसा देकर नशे की सिगरेट पिलाने, उसके साथ बार-बार कुकर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना 2 अगस्त से 10 अगस्त के बीच घटी। आरोप है कि आरोपी पीड़ित नाबालिग को एक वीरान इमारत में ले गया, जहां उसने पीड़ित को सिगरेट पीने के लिए उकसाया। सिगरेट पीते ही पीड़ित बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसकी लाचारी का फायदा उठाकर उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया और कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। मामला तब और गंभीर हो गया जब पीड़ित के पिता को इस बात की जानकारी हुई और वे आरोपी से पूछताछ करने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता पर बल्ले से जानलेवा हमला कर दिया।

शिकायत मिलने के बाद इकबालपुर थाना पुलिस ने 11 अगस्त को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123, 118(1), 351(2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने ब्राउन फील्ड रो स्थित उसके निवास स्थान से आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया।

SCROLL FOR NEXT