कोलकाता सिटी

तापस–कुणाल की पुरी-डिप्लोमेसी वायरल

विधानसभा के गेट पर हंसी-ठिठोली

कोलकाता : विधानसभा के गेट पर मंगलवार को एक मज़ेदार राजनीतिक नज़ारा देखने को मिला, जब भाजपा विधायक तापस रॉय और तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष अचानक आमने-सामने आ गए। दोनों की बातचीत किसी तीखी बहस से ज़्यादा “पुरी-भाजी डिप्लोमेसी” जैसी लग रही थी।

कुणाल घोष ने मुस्कुराते हुए तापस रॉय के घर जाकर लुची और परवल भाजा खाने की इच्छा जता दी, जिस पर माहौल हल्का हो गया। बीच-बीच में राजनीतिक तंज भी चले-धरना अनुमति से लेकर कोर्ट तक की बात हुई, लेकिन गंभीरता से ज्यादा हंसी-ठिठोली हावी रही। तापस रॉय ने भी जवाब में हल्के अंदाज में बात संभाली।

दोनों नेताओं के अंदाज से ऐसा महसूस हो रहा था, मानो राजनीति अपनी जगह है, लेकिन लुची-पोटल का स्वाद किसी दल से कम नहीं! सोशल मीडिया पर यह “फूड-फ्रेंडली पॉलिटिक्स” खूब चर्चा में है।

SCROLL FOR NEXT