सांकेतिक चित्र  
कोलकाता सिटी

‘स्वास्थ्य साथी बिल्डिंग’ का नाम बदला, अब स्वास्थ्य भवन में होगा ‘ब्लॉक-2’

Sanmarg Reporter

मधुर, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को लेकर बदलाव के बीच स्वास्थ्य भवन स्थित ‘स्वास्थ्य साथी बिल्डिंग’ का नाम भी बदल दिया गया है। अब इस भवन को ‘स्वास्थ्य भवन ब्लॉक-2’ के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में वेस्ट बंगाल मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य साथी बिल्डिंग से जुड़ी परियोजना पहले ही बंद हो चुकी है। इसके बाद स्वास्थ्य भवन परिसर में स्थित इस भवन का नाम बदलने का निर्णय लिया गया। नई अधिसूचना के बाद आधिकारिक दस्तावेजों में भी भवन का नाम स्वास्थ्य भवन ब्लॉक-2 दर्ज किया जाएगा।

2016 में शुरू हुई थी स्वास्थ्य साथी योजना

तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वर्ष 2016 में स्वास्थ्य साथी योजना शुरू की थी। योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति परिवार अधिकतम 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रावधान था। हालांकि, राज्य में केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को लागू किए जाने के बाद स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को लेकर तस्वीर बदली है। जानकारी के अनुसार, राज्य में आयुष्मान भारत योजना का औपचारिक शुभारंभ 16 अगस्त को किया गया। स्वास्थ्य भवन सूत्रों के अनुसार, आयुष्मान भारत के तहत राज्य में करीब 1.43 करोड़ लोगों को शामिल किया जाएगा, जबकि करीब 80 लाख परिवारों को राज्य की स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सुविधा दी गई है।

SCROLL FOR NEXT