युवती से अश्लील हरकतकरता आरोपी 
कोलकाता सिटी

सुरुचि संघ के पंडाल के बाहर महिला वालंटियर से छेड़छाड़, एएसआई गिरफ्तार

लालबाजार ने आरोपी पुलिस कर्मी को किया सस्पेंड

Deepak Mishra

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता:

न्यू अलीपुर इलाके में दुर्गा पूजा ड्यूटी के दौरान एक महिला वालंटियर के साथ यौन उत्पीड़न और अशिष्टता का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कबीरुल हसन मंडल (50) के रूप में हुई है, जो कोलकाता आर्मड पुलिस की तीसरी बटालियन की ''बी'' कंपनी में तैनात हैं।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यू अलीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पूजा पंडाल ''सुरुचि संघ'' के एग्जिट गेट पर 17 अक्टूबर 2026 की रात 11 बजे से 11:30 बजे के बीच यह घटना घटी। पीड़िता एक पूजा वालंटियर के रूप में अपनी ड्यूटी निभा रही थी। उसने आरोप लगाया है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने उसके साथ अनुचित शारीरिक संपर्क बनाकर यौन उत्पीड़न किया। घटना के अगले दिन यानी रविवार को पीड़िता ने न्यू अलीपुर पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिताकी संबंधित धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और नियमानुसार उनके परिवार के सदस्यों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
SCROLL FOR NEXT