‘युवासाथी योजना’ का नाम बदलकर भरोसा योजना  
कोलकाता सिटी

बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं के लिए राज्य सरकार की भरोसा योजना

बेरोजगार स्नातकों के लिए 2,000 रुपये मासिक, पात्र उम्मीदवारों की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए

sabita

सरकारी व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण उम्मीदवारों को भी लाभ

‘युवासाथी योजना’ का नाम बदलकर भरोसा योजना

पिछली सरकार की योजना के तहत 54 लाख मौजूदा लाभार्थियों का सत्यापन 31 दिसंबर तक

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सीएम शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं और नाॅन ग्रेजुएट के लिए बड़ी घोषणा की है। 'भरोसा' योजना जनवरी 2027 से शुरू की जाएगी सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार जनवरी से ‘भोरसा कर्मसूची’ (भरोसा योजना) के तहत बेरोजगार स्नातक युवाओं और सरकारी व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण उम्मीदवारों को हर महीने 2,000 तथा गैर-स्नातक युवाओं को 1,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 2028 - 29 वित्तीय वर्ष से इस सहायता राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके तहत स्नातक युवाओं को 3,000 और गैर-स्नातक युवाओं को 2,000 प्रतिमाह दिए जाएंगे। बेरोजगार गैर-स्नातकों को हर महीने 1,500 रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार, 2028-29 वित्तीय वर्ष से भत्तों को क्रमशः 3,000 रुपये और 2,000 रुपये तक बढ़ा दिया जाएगा। पात्र उम्मीदवारों की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ‘भोरशा कर्मसूची’ ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘युवासाथी योजना’ की जगह ली है। सीएम ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “हम अपने युवाओं से कुछ समय तक धैर्य रखने का आग्रह करते हैं, क्योंकि हमने कई नई योजनाएं शुरू की हैं, बकाया राशि का भुगतान किया है और बड़ी वित्तीय जिम्मेदारियां उठाई हैं। हम अपनी प्रतिबद्धता पूरी करेंगे।”

ऐसे करें आवेदन

21 से 45 वर्ष के बीच आयु वाले बेरोजगार युवक मांगे गये दस्तावेजों के साथ
‘आपनार सरकार आपनार पासे’ कार्यक्रम के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि आवेदन युवा कल्याण विभाग को भेजे जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार के दौरान जिन्होंने आवेदन किया था उनकी जांच फिर से की जायेगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की योजना के तहत 54 लाख मौजूदा लाभार्थियों का सत्यापन 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

एक परिवार में अधिकतम दो लाभार्थी हो सकते हैं

'भरोसा' योजना जनवरी 2027 से शुरू की जाएगी। इस योजना की औपचारिक शुरुआत फरवरी में एक कार्यक्रम में की जाएगी। भत्ता हर महीने के दूसरे सप्ताह में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित किया जाएगा। एक परिवार में अधिकतम दो लाभार्थी हो सकते हैं और अन्नपूर्णा योजना के तहत 3,000 रुपये का मासिक भत्ता प्राप्त करने वाले पात्र नहीं होंगे।

मुख्य घोषणाएं इस प्रकार हैं :

'भरोसा' योजना की शुरुआत : यह योजना जनवरी 2027 से लागू की जाएगी।बेरोजगार स्नातक युवाओं और सरकारी व्यावसायिक पाठ्यक्रम (Vocational Courses) उत्तीर्ण उम्मीदवारों को हर महीने 2,000 दिए जाएंगे। गैर-स्नातक बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 1,500 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

2028 - 29 वित्तीय वर्ष से बढ़ेगी सहायता राशि:

स्नातक युवाओं के लिए 2,000 से बढ़ाकर 3,000 प्रतिमाह।गैर-स्नातक युवाओं के लिए 1,500 से बढ़ाकर 2,000 प्रतिमाह।
SCROLL FOR NEXT