कोलकाता : हैदराबाद स्थित प्रमुख निजी स्वास्थ्य सेवा संस्थान स्टार हॉस्पिटल्स, हैदराबाद ने पश्चिम बंगाल में अपने विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोलकाता के बालीगंज इलाके में अपना पहला सूचना केंद्र और एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू की है। बालीगंज सर्कुलर रोड पर स्थापित यह केंद्र राज्य के मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधाओं तक आसान पहुंच प्रदान करेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज जटिल इलाज के लिए हैदराबाद जाते रहे हैं। इस नई पहल का उद्देश्य मरीजों को स्थानीय स्तर पर परामर्श, उपचार संबंधी मार्गदर्शन और इलाज के बाद निरंतर देखभाल उपलब्ध कराना है।
इस केंद्र के माध्यम से मरीज देश के वरिष्ठ विशेषज्ञों से सीधे जुड़ सकेंगे। इनमें लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. मेट्टू श्रीनिवास रेड्डी, हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. रामू चिमाकुर्थी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. विपिन गोयल, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. साइनाथ भेथनाभोटला और यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय कुमार सरमा मड्डुरी शामिल हैं।
STAR Hospitals समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राहुल मेडक्कार ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना से कोलकाता के मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं तक सीधी और सुगम पहुंच मिलेगी। उन्होंने इसे “डायग्नोसिस से रिकवरी तक की प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल” बताया।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह केंद्र विशेष रूप से लिवर ट्रांसप्लांट, कैंसर उपचार और किडनी संबंधी जटिल बीमारियों के मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। यहां वीडियो कंसल्टेशन, सेकंड ओपिनियन, पोस्ट-ट्रीटमेंट फॉलो-अप, एयर एम्बुलेंस समन्वय और उपचार लागत से जुड़ी जानकारी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह केंद्र सोमवार से शनिवार, सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा। मरीज हेल्पलाइन नंबर +91 9000293800 पर संपर्क कर अपॉइंटमेंट और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि STAR Hospitals पिछले 17 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय है और 35 से अधिक सुपर स्पेशियलिटी के साथ 200 से ज्यादा विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के जरिए सेवाएं प्रदान कर रहा है।