श्रीमद्भागवत कथा में मौजूद मंत्री तापस राय 
कोलकाता सिटी

कन्याकुब्ज सेवा ट्रस्ट का श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

Deepak Mishra

कोलकाता : कन्याकुब्ज सेवा ट्रस्ट, कोलकाता कन्याकुब्ज सभा एवं शकुंतला महिला कन्या कुंज समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा में धर्मप्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर (काशी) के प्रख्यात आचार्य डॉ. वेंकटेश मिश्रा के ओजस्वी वचनों से सजे इस धार्मिक अनुष्ठान में भक्तों को कथा श्रवण करने का अलौकिक सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर राज्य के उद्योग मंत्री तापस राय अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। धार्मिक और सामाजिक सौहार्द के इस सुंदर आयोजन में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वालों में पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी जी , शकुंतला तिवारी, दीपक मिश्रा, भोला प्रसाद सोनकर, हेमंत मिश्रा, जय गोबिंद गुप्ता, मुकेश शर्मा विश्वेश्वर प्रसाद दीक्षित, अशोक तिवारी, शंकरलाल तिवारी, कुलदीप दीक्षित और हरिकेश सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भक्तगण उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं ने आचार्य जी से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।

SCROLL FOR NEXT