ई-रिक्शा के शोरूम से चोरी के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस दिखाती हुईं 
कोलकाता सिटी

ई-रिक्शा के शोरूम में चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

पांच बैट्री बरामद

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : ई-रिक्शा के शोरूम में सेंधमारी कर पांच बैट्रियां, करीब 50 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरा चोरी करने के आरोप में बकुलतला थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम मामूदाली बैद्य (34) है। वह कुलतली थाना क्षेत्र के 1 नंबर नलगोड़ा गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:15 बजे खानिया शाहजादापुर गांव निवासी कृष्णेंदु बैद्य ने बकुलतला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। लिखित शिकायत में बताया गया कि उनके ई-रिक्शा शोरूम में अज्ञात बदमाशों ने सेंधमारी कर पांच बैट्रियां, करीब 50 हजार रुपये नकद और शोरूम में लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान विश्वसनीय गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने मामूदाली की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर से चोरी की गई पांचों बैट्रियां बरामद कर ली गईं। पुलिस आगे की जांच कर रही है। बारुईपुर पु‌लिस के उच्च अधिकारियों के अनुसार इस चोरी में कई और लोगों के शामिल होने की आशंका है।

SCROLL FOR NEXT