कोलकाता : सीकर नागरिक परिषद एवं सीकर जिला वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से शनिवार को सीकर भवन में ‘खुशियों की दीपावली’ थीम पर दीपावली प्रीति सम्मेलन आयोजित किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से शुरू हुए समारोह में महिलाओं और सीकर भवन की नृत्य कक्षा के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बारासात स्थित आशियाना हैप्पी होम्स के 25 अनाथ बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही।
इस अवसर पर परिषद की ओर से आशियाना होम के 220 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री, चावल, दाल, आलू, तेल, चीनी तथा नए वस्त्र वितरित किए गए।
अध्यक्ष ब्रह्मानंद अग्रवाल ने कहा कि दीपावली का वास्तविक आनंद जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने में है। अध्यक्ष एमिरेट्स घनश्याम प्रसाद सोभासरिया ने सदस्यों के सेवा कार्यों की सराहना की।
सचिव रवि शंकर सीकरिया ने सेवा, एकता और सामाजिक दायित्व को परिषद की प्राथमिकता बताया। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष दीपावली पर लगभग 2,000 लोगों को वस्त्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम संयोजिका सुनीता लोहिया ने आयोजन की जानकारी दी। समारोह की सफलता में सुमीता अग्रवाल, किरण सोढानी, रेखा चौधरी, रश्मि सराफ, टीना सिंघी, चंचल मित्तल, प्रीति बियानी, ललिता सारडा, कनक सोमानी, राधा सोमानी, उषा अग्रवाल, मंजु अग्रवाल, संगीता करेल,
अपर्णा शर्मा, रीता अग्रवाल, श्रीप्रकाश सोमानी, दामोदर प्रसाद बिदावतका, विनोद अग्रवाल, केशव सोमानी, नवनीत सोढ़ानी, कमल प्रसाद चौधरी, राजकुमार अग्रवाल, श्रीमोहन चौधरी, रवि लोहिया, रामगोपाल सराफ, सुशील कुमार अग्रवाल, विशेष सराफ, लक्ष्मी कुमार बियानी एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही सहित अनेक सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।