सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) सीकर जिला वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रविन्द्र भारती यूनिवर्सिटी के रथीन्द्र मंच पर बड़े श्रद्धा भाव से गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता के सप्तम अध्याय पर प्रश्नोत्तरी एवं श्लोक पाठ की अंतरविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महानगर के 11 स्कूलों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर मारवाड़ी बालिका विद्यालय, द्वितीय स्थान पर श्री जैन विद्यालय एवं तृतीय स्थान पर हरियाणा विद्या मंदिर, अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन, श्री शिक्षायतन स्कूल रही। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार, प्रमाणपत्र और मोमेंटो प्रदान किए गए। समारोह के अध्यक्ष पद्मश्री प्रह्लाद राय अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कहा कि गीता मानवता को निष्ठापूर्वक कर्म करने का मार्ग दिखाती है और यह स्वयं श्रीहरि के मुख से निकला दिव्य ग्रंथ है। मुख्य अतिथि कोलकाता विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. कमल कांत मिश्र ने विद्यार्थियों को गीता के अध्यायों से जीवन प्रबंधन की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन सुनीता लोहिया और रश्मि सराफ ने किया, जबकि प्रश्नोत्तरी संचालन विभा सीकरिया एवं रेखा चौधरी ने संभाला। निर्णायक के रूप में योगेश राज उपाध्याय, मीतू कानोड़िया और सविता पोद्दार उपस्थित रहे। परिषद के अध्यक्ष अरविंद बियानी ने कहा कि गीता मानव जीवन की पथप्रदर्शक है, जो कर्तव्य, सत्य और धर्म का मार्ग सिखाती है। सचिव रवि शंकर सीकरिया ने सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थियों ने परिषद ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का गौरव भी बढ़ाया है। परिषद ने एमिरेट्स अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद सोभासरिया तथा भगवती प्रसाद जालान के प्रति आभार व्यक्त किया कि आठ वर्षों से मिल रहे सतत मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम की सफलता में किरण सोढ़ानी, टीना सिंघी, उषा अग्रवाल, ललिता शारडा, चंचल मित्तल, सुमन सीकरिया, अपर्णा शर्मा, मधु पोद्दार, कमल प्रसाद चौधरी एवं रवि लोहिया का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल कुमार पोद्दार व अन्य मौजूद रहे।