कोलकाता सिटी

सीकर नागरिक परिषद ने कोलकाता में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गीता जयंती महोत्सव

सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) द्वारा रविन्द्र भारती यूनिवर्सिटी के रथिन्द्र मंच पर 28.11.2025 को बड़े श्रद्धा भाव से गीता जयंती महोत्सव मनाया गया।

कोलकाता: सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) द्वारा रविन्द्र भारती यूनिवर्सिटी के रथिन्द्र मंच पर 28.11.2025 को बड़े श्रद्धा भाव से गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता के सप्तम अध्याय पर प्रश्नोत्तरी एवं श्लोक पाठ की अंतरविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कोलकाता महानगर के 11 स्कूलों ने भाग लिया।

प्रथम स्थान पर मारवाड़ी बालिका विद्यालय, द्वितीय स्थान पर श्री जैन विद्यालय एवं तृतीय स्थान पर हरियाणा विद्या मंदिर, अग्रसेन बालिका शिक्षा सदन, श्री शिक्षायतन स्कूल रही। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार, प्रमाणपत्र और मोमेंटो प्रदान किए गए।

गीता मानव जीवन की पथप्रदर्शक है, जो कर्तव्य, सत्य और धर्म का मार्ग सिखाती है। परिषद के एमिरेटस अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद सोभासरिया तथा भगवती प्रसाद जालान द्वारा विगत आठ वर्षों से मिल रहे सतत मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

निर्णायक के रूप में योगेश राज उपाध्याय, मीतू कानोड़िया और सविता पोद्दार उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अध्यक्ष अरविंद बियानी, समारोह के अध्यक्ष पद्मश्री प्रह्लाद राय अग्रवाल, मुख्य अतिथि प्रो. कमल कांत मिश्र, अध्यक्ष—संस्कृत विभाग, कोलकाता विश्वविद्यालय, मनीष अग्रवाल उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनीता लोहिया और रश्मि सराफ ने किया, प्रश्नोत्तरी संचालन विभा सीकरिया एवं रेखा चौधरी ने संभाला।

SCROLL FOR NEXT