चाकरी चाय बांग्ला’ कार्यक्रम में पहुंचे शुभेंदु अधिकारी चाकरी चाय बांग्ला’ कार्यक्रम में पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता सिटी

शुभेंदु अधिकारी ने उठाया रोजगार का मुद्दा

कार्यक्रम के दौरान ‘बदलाव चाहिए, हमें भाजपा सरकार चाहिए’ जैसे नारों के बीच विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मंच पर पहुंचे और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।

कोलकाता : धर्मतल्ला स्थित मेट्रो गेट नंबर–4 पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रनील खां के नेतृत्व में ‘चाकरी चाय बांग्ला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और कथित भर्ती घोटालों के खिलाफ युवाओं को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान ‘बदलाव चाहिए, हमें भाजपा सरकार चाहिए’ जैसे नारों के बीच विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी मंच पर पहुंचे और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भर्ती व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और लाखों युवा आज रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले रोजगार देने के वादे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा के बाद उम्मीदवारों की OMR शीट ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। इस मौके पर पार्षद मीनादेवी पुरोहित, पार्षद विजय ओझा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।


SCROLL FOR NEXT