सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : श्री रामदेव सेवा ट्रस्ट, मालापाड़ा का दो दिवसीय 53वां दशमी महोत्सव निताई हल्दर स्ट्रीट स्थित बाबा श्री रामदेवजी महाराज के मंदिर प्रांगण में धूमधाम से संपन्न हुआ। पूजा अर्चना , दर्शनीय श्रृंगार , आरती के आयोजन में उल्लेखनीय संख्या में भक्तजन सम्मिलित हुए । दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन क्रमवार उद्योगपति राजेंद्र सेठिया व विष्णु भंडारी ने किया। समाजसेवी कमल गांधी ने अपनी शुभकामनाएं दी। मंत्री पूर्णिमा चक्रवर्ती, विधायक विजय ओझा , कोलकाता नगर की पूर्व उपमहापौर मेयर मीना देवी पुरोहित ने भी उपस्थिति दर्ज करायी । समारोह की अध्यक्षता क्रमवार समाजसेवी देवेंद्र मंत्री व अजीत बच्छावत ने की। बीकानेर से आए श्री सखी ग्रुप , नरोत्तम रंगा व सूचित कल्ला ने भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पं. सूरज व्यास ने बाबा श्री रामदेवजी महाराज की संगीतमय जीवन गाथा सुनाई। समाजसेवी बंसत पारख,पन्नालाल कोचर, रामप्रताप अग्रवाल, सुरेंद्र बांठिया, अशोक जालान , केशव सोमानी, बिरम प्रकाश सुल्तानिया, सुशील पोद्दार, सुशील चौधरी, अंजनी धानुका, संजय सारडा, प्रतीक चौरड़िया,दिनेश भट्टड़, निर्मल अग्रवाल व रमेश जाजू एवं अन्य सभी दानदाताओं का ट्रस्ट बहुत बहुत आभारी है जिनके सहयोग से ये मेला बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ व अन्य अतिथियों ने सुंदर और सफल आयोजन के लिए मंडली के प्रयासों की सराहना की।
कार्यवाहक मंत्री नीरज (सुशील) मूंधड़ा ने बताया कि आयोजन की सफलता में राजेन्द्र चांडक, रामदास तापड़िया, अश्विन चांडक, ऐश्वर्य झुनझुनवाला, श्याम सुंदर लाखोटिया, जयंत कुमार डागा, नवनीत बागड़ी, मुनमुन शर्मा, विजय दुजारी, विनीत दमानी (जेके), अरुण खेरिया, शिव कुमार मूंधड़ा (मोनू), मनमोहन बिन्नानी, विजय कुमार सादानी, धीरज मूंधड़ा, विशाल केशान, अमित डागा, ओम प्रकाश झंवर, विकास तापड़िया, अनुराग भट्टड़, अमन लाखोटिया, नंदू दम्मानी, यश दमानी, मोहित तापड़िया , मोहित डागा सहित अन्य कार्यकर्ताओं व सहयोगियों की सक्रिय भूमिका रही। संचालन चंद्रू दम्मानी एवं विजय कुमार दम्मानी ने किया। नीरज सुशील मूंधड़ा पुनः एक बार फिर निवेदन करता है कि आप सभी सहयोगी का साथ और आशीर्वाद बना रहे।
इस अवसर पर मंड़ली के समर्पित सेवक रहे स्व. कन्हैयालाल मूंधड़ा व स्व. सुशील मूंधड़ा को भी याद किया गया। ट्रस्टी मगनलाल दमानी, जुगलकिशोर मूंधड़ा, दाऊलाल बागड़ी, अरुण मोहता, विजय कन्दोई, डॉ. राजेंद्र लाखोटिया, श्रीरतन पुगलिया, सुनील बागड़ी, ललित पुगलिया, घनश्याम राठी, मनीष मूंधड़ा, मदनगोपाल राठी, प्रेमरतन झंवर व संदीप गर्ग ने सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की ।