श्री श्री सिद्धिविनायक भक्त मंडल 
कोलकाता सिटी

नीम्बूतल्ला में श्री श्री सिद्धिविनायक भक्त मंडल का 26वां गणेश महोत्सव संपन्न

राज्य के मंत्री उमेश राय भी हुए शामिल

Ravi

कोलकाता : कोलकाता के कोठारी पार्क (नीम्बूतल्ला) में श्री श्री सिद्धिविनायक भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित 26वां गणेश चतुर्थी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर राज्य के मंत्री उमेश राय, विधायक विजय ओझा, पूर्व डिप्टी मेयर मीना पुरोहित, पूर्व विधायक विवेक गुप्त और समाजसेवी मनीष बेरीवाल सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

महोत्सव के विशेष आकर्षण के रूप में सीताराम सत्संग समिति द्वारा सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिससे पूरा प्रांगण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक जनार्दन अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ सिंह (मुन्ना), सचिव देवेन्द्र सिंह, चेयरमैन सजन शर्मा (योगाचार्य), स्वागताध्यक्ष विनय सिंह, सुरेन्द्र भंडारी, शंकरलाल सोमानी, नवरतन झवर, दिनेश बिहानी, विजय बिन्नानी, दिनेश पाण्डेय, मधुसूदन सफ्फड़, हनुमान पेड़ीवाल, हरीश पारीक सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

SCROLL FOR NEXT