सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : श्री सच्चियाय माता जी भक्तगण (कोलकाता) रवींद्र सरणी स्थित एजेस बैंक्वेट में भव्य नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया गया। माँ सच्चियाय के नयनाभिराम दरबार के साथ साथ श्री गणेश जी, भैरू जी, पूनरासर बाला जी, करणी माता जी रामदेव जी का भी दरबार सजाया गया। श्री सच्चियाय माता जी मंदिर के पूजारी श्री पवन पांडे ने विधिवत पूजा करवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया।
छप्पन भोग, सवामणी सहित हजारों लोगों ने माता के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।खचाखच भरे बैंक्वेट में बीकानेर से पधारे गायक कलाकार पिंटू स्वामी एवं टीम और जयपुर से पधारी कंचन वर्षा बिठू सहित भक्तगण परिवार के गायकों ने भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के विशेष लाभार्थी प्रवीण, मनीष, पंकज बैद परिवार रहा। कार्यक्रम में विधायक विजय ओझा, पूर्व डेप्युटी मेयर श्रीमती मीना देवी पुरोहित, समाजसेवी जतन पारख, अशोक बैंगानी, राकेश नाहर, सुंदरलाल बोथरा, बाबूलाल दूधोड़िया, रवि पींचा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए। श्री सच्चियाय माता जी भक्तगण का आगामी चुनड़ी महोत्सव 4 अप्रैल 2027 होना तय हुआ है।