कोलकाता : नवरात्र उत्सव के अवसर पर श्री केडिया सभा की ओर से श्री केड सती मंदिर के सामने चार दिवसीय सेवा शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और अल्पाहार वितरित किया जा रहा है। संस्था के कार्यकर्ता प्रतिदिन हजारों दर्शनार्थियों की सेवा में जुटे हैं।
केड दादीजी के मंदिर में प्रतिदिन धोक, ज्योत, पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें केडिया समाज के सदस्य सपरिवार शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
संस्था के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया और संयोजक विनय राणासरिया के मार्गदर्शन में चल रहा यह सेवाकार्य नवमी, सोमवार तक जारी रहेगा। सुमित, गणेश केडिया, मनमोहन, विनोद, बलदेव, गोपीकिशन, राजकुमार, प्रकाश, संतोष, अमित, प्रमोद, मुरारी, गोवर्धन, निर्मल, अनुपम, भरत और ललित केडिया सहित अन्य सदस्य आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
मोहन केडिया ने बताया कि सप्तमी, रविवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ, अष्टमी को कन्या पूजन और दशमी के अवसर पर विजयादशमी समारोह के साथ गरबा-डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संजीव, अरुण, बद्री, मनीष, ओमप्रकाश, सचिन, सुशील, शंकर और नरेश सहित केडिया समाज के सदस्य सेवा कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।