सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के सभापति श्री विवेक गुप्ता के दिशा अनुसार अंतिम दिन पूर्णिमा 2026 श्रावण मेला सेवाकार्य आज संपूर्ण हुआ। इस वर्ष कांवड़ियों की भारी भीड़, पिछले वर्ष से लगभग दुगनी थी (लगभग चार लाख कांवड़िया प्रत्येक सप्ताह), कांवड़ियों की निःशुल्क सेवा 17 जुलाई से 28 अगस्त प्रतेक दिन की गयी। सभी कार्यकर्ता एवं सहयोगी संस्थाओ बड़ी लगन एवं परिश्रम से रात-दिन अति सुंदर कार्य कर श्रावण मेला को सफल बनाया ।
सहयोगी संस्थाओ का भी सेवा में योगदान रहा जिनमे सोसाईटी बेनिफिट सर्कल, श्री राणीसती प्रचार समिति, स्वतंत्र भारत बालचर मंडल , पटेल पाटीदार सेवा समाज, नव जागृति संघ , सहयोगी समिति मोमिनपुर , श्री नमो नारायणी सेवा संस्थाओ एवं इनके कार्यकर्ताओं के सहयोग से श्रावण में सेवा कार्य सफल हो पाया। इस कार्यक्रम मे समिती के उपसभापति श्री कमला प्रसाद काजरीया एवं श्री शिव रतन गेयका के सहयोग से एव समिती प्रांगण मे उपस्थित प्रधान सचिव श्री बिमल दीवान ने मेला संयोजक एव उपसचिव श्री पवन बंसल, श्री सुभाष सवालदवाला, मेला संयोजक श्री मनोज चौधरी, मेला सह संयोजक श्री मनीष धानुका ,श्री गिरधारीलाल अग्रवाल ,श्री आदित्य तुल्शियान, सुभाष गोयनका तथा समिति के अन्य अधिकारी एवं मेला सदस्य आनंद दीवान, उमाशकर जोशी, बानी पढ़ दास, जय प्रकाश गुप्ता, चुन्नी लाल पटेल ,दीपक जालान ,दुर्शी चंद अग्रवाल उपस्थित थे।
महाबीर नारनोली, महेश पंचलंगिया, मोहित सुरेखा, प्रदीप गोयनका, महेश गोयनका, अन्नू मिश्रा, प्रवीण जालान, महेश काबरा, सुमित झुनझुनवाला, ताड़कनाथ गुप्ता, राज कुमार टिबरेवाल, रमेश गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, सुशील जोशी, दीपक अग्रवाल (दिल्ली), संजय अग्रवाल(पोस्ता),आदित्य दीवान, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, बिनोद अग्रवाल,संजय अग्रवाल (निम का थाना ), विनय सोंथालिया, कार्यकर्ताओं का सहयोग सारनीह रहा। कुछ दान दाता ऐसे भी है जिन्होंने गुप्त दान दिया अपना नाम कँही भी नहीं लिखवाने दिए ऐसे दाता सेवा करने वाला राजा दानवीर कर्ण के सामान है, जो दानवीर दाताओं ने अपना आर्थिक सहयोग एवं सामान दिया उन दाताओं के बिना ये श्रावणी मेला कांवड़िया सेवा करना असम्भव था, समिती परिवार उन सभी दाताओं एवं सहयोगियों का अभारी रहेगा ।