श्री बड़ाबाजार लोहापट्टी सेवा समिति 
कोलकाता सिटी

श्री बड़ाबाजार लोहापट्टी सेवा समिति ने श्रीभूमि में लगाया सेवा शिविर

दर्शनार्थियों को मिली राहत

Ravi

कोलकाता : दुर्गापूजा के दौरान दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री बड़ाबाजार लोहापट्टी सेवा समिति की ओर से श्रीभूमि में पंच दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। षष्ठी से विजयादशमी तक चले इस शिविर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, फ्रूटी और बच्चों के लिए चॉकलेट की व्यवस्था की गई।

समिति के सभापति दिनेश कुमार बिहानी एवं सचिव गोविंद रांदड़ ने बताया कि श्रीभूमि की दुर्गापूजा कोलकाता के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दर्शनार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और उनकी सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समिति हर साल सेवा शिविर लगाती है।

शिविर के संचालन में कैंप इंचार्ज पंकज गोयल, दिनेश डालमिया एवं तरुण गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोषाध्यक्ष विकास नेवटिया, संयुक्त सचिव विजय दारुका, नवनीत सादानी तथा समन्वयक सुशील अग्रवाल की देखरेख में शिविर का संचालन किया गया।

इसके सफल आयोजन में राजेंद्र गोयल, नथमल बिहानी, सुरेश झुनझुनवाला, शिव कुमार अग्रवाल, हेमंत चोटेरिया, सतीश गर्ग, कमल तोदी, अनिल मंडावेवाला, अमित जिंदल, शैलेंद्र जैन, केशव सादानी और योगेंद्र पांडे सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया। महिला विंग की प्रेमलता गोयल, मधु तोदी एवं नीता झुनझुनवाला ने भी सक्रिय योगदान दिया।

समिति की इस पहल ने दुर्गोत्सव के दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक दायित्व की भावना को साकार किया।

SCROLL FOR NEXT