लिलुआ के गौशाला में आयोजित सेवा शिविर में लिलुआ थाना ओसी सुजय तुंगा, परितोष तिवारी और अन्य 
कोलकाता सिटी

लिलुआ में छठ व्रतियों में पूजन सामग्री वितरित

लिलुआ के गौशाला में विशेष सेवा शिविर

Deepak Mishra

हावड़ा : श्री गुरु सेवा समिति की ओर से लिलुआ के गौशाला में छठ महापर्व के पावन अवसर पर सभी छठ व्रतियों के लिए पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इसके साथ ही व्रतियों की सुविधा के लिए अर्घ्य हेतु दूध एवं जल तथा जलपान और चाय की विशेष व्यवस्था भी की गई है। संस्था के मुख्य संयोजक एवं भाजपा के युवा नेता परितोष तिवारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि छठ महापर्व के इस पावन अवसर पर हर छठ व्रती को सहयोग और सुविधा मिल सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में आकाश साव, विपुल पांडेय, रोहित, विक्की रॉय , आदर्श मिश्रा, अभिषेक दुबे एवं अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी।

SCROLL FOR NEXT