फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

ई.एम. बाईपास पर ऑटो ड्राइवर की दबंगई

गाड़ी में टक्कर मारने के बाद 72 वर्षीय बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़

Deepak Mishra

सर्वे पार्क थाना में मामला दर्ज

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : सर्वे पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत ई.एम. बाईपास पर अजय नगर ट्रैफिक सिग्नल के पास एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाकर कार में टक्कर मारने और विरोध करने पर कार सवार 72 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हाथापाई व अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

नयाबाद पंचसायर निवासी शिकायतकर्ता शोभन खाटुआ (41) के अनुसार, घटना 8 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 10:12 बजे की है। वे अपने 72 वर्षीय वृद्ध पिता के साथ कार से ई.एम. बाईपास होकर दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर जा रहे थे। अजय नगर ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने के दौरान पीछे से आ रहे एक ऑटो-रिक्शा के ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा।

कॉलर पकड़ा और जड़ दिया थप्पड़

दुर्घटना के बाद जब पीड़ित के वृद्ध पिता गाड़ी से उतरकर नुकसान देखने आए और चालक को बात करने के लिए बुलाया, तो ऑटो चालक उग्र हो गया। उसने अभद्र भाषा और गालियों का प्रयोग करते हुए बुजुर्ग का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना देख आसपास मौजूद लोग और अन्य ऑटो चालक जब बीच-बचाव के लिए आगे आए, तो आरोपी चालक अपने ऑटो-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गया।


SCROLL FOR NEXT