कोलकाता : देश के प्रमुख आभूषण ब्रांड सेनको गोल्ड लिमिटेड ने आगामी शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए अपना विशेष ‘विवाह’ वेडिंग ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च किया है। 87 वर्षों से अधिक की विरासत वाले इस ब्रांड के नए कलेक्शन में सोने, हीरे, प्लैटिनम, चांदी, गॉसिप और जेमस्टोन के आकर्षक आभूषण शामिल हैं। अभिनेत्री कियारा आडवाणी इस अभियान का चेहरा हैं।
सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स की निदेशक एवं मार्केटिंग व डिजाइन प्रमुख जोइता सेन ने बताया कि कलेक्शन में पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक डिजाइनों का संगम पेश किया गया है। वहीं, कंपनी के एमडी एवं सीईओ सुवंकर सेन के अनुसार ग्राहकों को मेकिंग चार्ज में विशेष छूट और आकर्षक खरीदारी लाभ मिलेंगे।
20 नवंबर 2026 से 17 जनवरी 2027 तक कंपनी के शोरूम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डायमंड वैल्यू पर 15 प्रतिशत तक, सोने और हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। पुराने सोने के एक्सचेंज पर शून्य प्रतिशत तक कटौती और गॉसिप ज्वेलरी पर 15 प्रतिशत तक छूट भी उपलब्ध है।
इसके अलावा 27 से 30 नवंबर तक सेननेस ब्रांड के चुनिंदा उत्पादों पर विशेष ब्लैक फ्राइडे ऑफर भी दिए जा रहे हैं।