कोलकाता : प्रमुख ज्वेलरी रिटेलर ब्रांड सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने दुर्गा पूजा के अवसर पर अपना नया कैंपेन ‘अपरूपा’ लॉन्च किया है। 87 वर्षों से अधिक की विरासत और 189 से ज्यादा स्टोर्स के साथ कंपनी ने इस अभियान के माध्यम से महिलाओं की शक्ति, साहस, आत्मविश्वास और विशिष्ट पहचान को सम्मान देने का संदेश दिया है।
‘अपरूपा’ की अवधारणा माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों से प्रेरित है। अभियान में पार्वती की ममता, गौरी की शालीनता, दुर्गा की शक्ति और काली की निर्भीकता जैसे भावों को आधुनिक आभूषण डिजाइनों में अभिव्यक्त किया गया है। संग्रह में सोने और हीरों से बने नेकलेस, चूड़ियां, झुमके और अंगूठियां शामिल हैं, जिन्हें कोलकाता के कुशल कारीगरों ने तैयार किया है।
सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स की डायरेक्टर एवं मार्केटिंग और डिजाइन हेड जोइता सेन ने कहा कि ‘अपरूपा’ के जरिए दुर्गा पूजा की सांस्कृतिक विरासत और महिलाओं के विविध रूपों को एक साथ प्रस्तुत किया गया है। वहीं कंपनी के MD एवं CEO सुभंकर सेन ने इसे परंपरा और आधुनिकता के मेल का प्रतीक बताया।
आकर्षक ऑफर
पूजा के अवसर पर कंपनी की ओर से सोने की ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 1,000 रुपए प्रति ग्राम तक की छूट, पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0% कटौती, तथा डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज में 50% तक की छूट और डायमंड कीमत पर 25% तक की छूट जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा ‘फ्लेक्सी एडवांस’ सुविधा के तहत ग्राहक मौजूदा दर पर सोना बुक कर सकते हैं।