चोरों के पास से बरामद स्कूटी 
कोलकाता सिटी

टॉलीगंज से स्कूटी चोरी, दो गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी हुई स्कूटी किया बरामद

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : टॉलीगंज थानांतर्गत सतीश मुखर्जी रोड से एक स्कूटी चुराने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम शुभ साधुखां और रेहान अहमद हैं। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी हुई स्कूटी बरामद की गयी है। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ स्कूटी चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक, 13 जुलाई की रात 11 बजे से 14 जुलाई की दोपहर 1 बजे के बीच शिकायतकर्ता के घर के सामने से स्कूटी चोरी कर ली गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पता चला कि दो बदमाशों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना के आधार पर 18 जुलाई को शुभ साधुखां (22) को सतीश मुखर्जी रोड स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए अदालत से उसे 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया। पूछताछ के दौरान शुभ से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 20 जुलाई को चेतला थाना क्षेत्र के अलीपुर रोड निवासी रेहान अहमद उर्फ रोहित मंडल उर्फ टकलू (21) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों का किसी अन्य वाहन चोरी गिरोह से भी संबंध है या नहीं।


SCROLL FOR NEXT