कोलकाता सिटी

छठपूजा पर साड़ी वितरण

Neha Singh

सन्मार्ग संवाददाता

हुगली : हुगली जिले की कन्हाईपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आदर्शनगर में पंचायत सदस्य श्रीमती ज्ञानमती पांडेय की ओर से शनिवार को शताधिक छठव्रतियों में साड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत सदस्य श्रीमती पांडेय ने कहा कि छठ आस्था, संयम और पवित्रता का महापर्व है। इसमें छठव्रती अपनी क्षमता के अनुसार सामग्री के साथ छठ मईया और भगवान भुवन भास्कर की आराधना करती हैं। ऐसे में छठव्रतियों की सुविधा के लिए वे पिछले कई वर्षों से साड़ी वितरित कर रही हैं। इससे छठव्रतियों के चेहरों पर खुशी देखकर उन्हें बेहद प्रसन्नता होती है। इस कार्य में उनके पति देशभूषण पांडेय की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर जनार्दन मिश्र, अशोक चौबे, विजय ओझा, संतोष पांडेय, शशिकांत श्रीवास्तव और सोनू गुप्ता सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

SCROLL FOR NEXT