सांकेतिक तस्वीर 
कोलकाता सिटी

खून से लथपथ युवक का शव बरामद

परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम सैफुल मोल्ला है। यह घटना विष्णुपुर थाना क्षेत्र के मौखाली इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को तड़के स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे सैफुल का क्षत-विक्षत शव पड़ा देख इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बरामद कर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि घटना के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार का दावा है कि सैफुल अक्सर अपने साथ नकद पैसे रखता था। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं पैसों की लूट के लिए बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी होगी। वहीं, एक अन्य सूत्र के अनुसार, पड़ोसियों के साथ सैफुल के परिवार का पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस कारण से भी घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। परिवार के मुताबिक, मंगलवार की शाम सैफुल रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह होते ही यह दु:खद खबर सामने आई। सुबह-सुबह गांव की सड़क पर खून से सना शव देखकर गांववाले दहशत में आ गए। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

SCROLL FOR NEXT