सुंंदरवन विकास मामले के मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा युवासाथी योजना के लिए पंजीकरण श‌िविर का देखरेख करते हुए  
कोलकाता सिटी

सागर में युवा साथी योजना के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के सागर ब्लॉक में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयासों के तहत राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रुद्रनगर किसान बाजार में युवासाथी, खेतमज़दूर सहायता और लक्ष्मी भंडार योजना के लिए नए आवेदनों की प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में राज्य के मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बीडीओ कन्हैया कुमार राय, सागर पंचायत समिति के अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप-प्रधान और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, किसान और महिलाओं ने भाग लिया। पात्र लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराया। अधिकारियों ने बताया कि युवासाथी योजना के माध्यम से युवाओं को तकनीकी सहायता, खेतमज़दूर सहायता योजना के तहत कृषि श्रमिकों को आर्थिक सहयोग और लक्ष्मी भंडार योजना से महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे और उन्हें आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

SCROLL FOR NEXT