मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा 
कोलकाता सिटी

केंद्र की वंचना पर गरजे मंत्री बंकिम

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : 2026 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार शाम दक्षिण 24 परगना के सागर ब्लॉक स्थित गंगासागर के रुद्रनगर कृषक बाजार में एक विशाल कार्यकर्ता सभा आयोजित की गई। सभा में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की ताकत दिखाना और जमीनी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना था। मुख्य वक्ता के रूप में जिला पर्यवेक्षक शांतनु बापुली उपस्थित थे। उनके साथ सुंदरवन विकास मंत्री बंकिमचंद्र हाजरा, ब्लॉक अध्यक्ष महितोष दास, पंचायत समिति अध्यक्ष सबीना बीबी, सह-अध्यक्ष स्वपन कुमार प्रधान तथा जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार पात्र सहित कई नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर राज्य की बकाया राशि रोकने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मनरेगा और आवास योजना जैसी परियोजनाओं में पश्चिम बंगाल को वंचित किया जा रहा है। मंत्री बंकिमचंद्र हाजरा ने कहा कि ममता बनर्जी की विकास योजनाएं हर घर तक पहुंचेंगी। वहीं शांतनु बापुली ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनाव में सागर ब्लॉक से भारी बढ़त दिलाने का आह्वान किया। सभा को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखा गया।


SCROLL FOR NEXT