मीराकी जूट ज्वेलरी का उद्घाटन 
कोलकाता सिटी

मीराकी जूट ज्वेलरी के पहले बुटीक का रुचिका गुप्त और नीरज कुलकर्णी ने किया उद्घाटन

योगिता तोषनीवाल ने जूट से आकर्षक आभूषण तैयार करने के छोटे से सपने के साथ इस पहल की शुरुआत की थी

Ravi

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भारत के गोल्डन फाइबर जूट को फैशन और आभूषणों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में मीराकी जूट ज्वेलरी ने साल्ट लेक के सेक्टर-5 में अपना पहला बुटीक शुरू किया। 22 नवंबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में सन्मार्ग की अध्यक्ष रुचिका गुप्त और जूट के डिप्टी चीफ कमिश्नर नीरज कुलकर्णी ने संयुक्त रूप से बुटीक का उद्घाटन किया।

मीराकी की संस्थापक योगिता तोषनीवाल ने जूट से आकर्षक आभूषण तैयार करने के छोटे से सपने के साथ इस पहल की शुरुआत की थी। आज ब्रांड के पास 200 से अधिक हस्तनिर्मित डिजाइन उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से स्थानीय महिला कारीगरों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

मीराकी की जूट ज्वेलरी फ्रांस में आयोजित एक प्रदर्शनी में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। नए बुटीक में ग्राहक विभिन्न डिजाइनों को करीब से देख और खरीद सकेंगे। यहां विशेष अवसरों के लिए जूट से बने आकर्षक उपहार भी उपलब्ध होंगे।

योगिता तोषनीवाल ने कहा कि यह बुटीक महिला कारीगरों और उन सभी सहयोगियों की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने उनके सपने को साकार करने में साथ दिया।

SCROLL FOR NEXT