ऋतब्रत बनर्जी 
कोलकाता सिटी

बांग्लादेशी नंबर से ऋतब्रत को मिली 'जान से मारने' की धमकी

बोले- डरेंगे नहीं, पुलिस में करेंगे शिकायत

कोलकाता : विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी को पिछले कुछ महीनों से बांग्लादेशी नंबरों से कथित तौर पर लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि 3 मई से 9 अगस्त के बीच कई बार वॉट्सऐप कॉल के जरिए उन्हें धमकी दी गयी।

आरोप है कि फोन करने वालों ने उन्हें ब्लॉगर अभिजीत रॉय जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शुरुआत में ऋतब्रत ने इन धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन लगातार फोन आने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत करने का फैसला किया है। वह मंगलवार को कोलकाता पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे।

गौरतलब है कि 2015 में बांग्लादेश के ढाका में अभिजीत रॉय की हत्या कर दी गयी थी। बाद में इस मामले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसार अल-इस्लाम के सदस्यों की संलिप्तता सामने आयी थी।

ऐसे में ऋतब्रत को मिल रही धमकियों के पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ होने की आशंका भी जतायी जा रही है। ऋतब्रत ने कहा कि वे मंगलवार को पुलिस में इसकी शिकायत करेंगे। हालांकि, उन्होंने अतिरिक्त सुरक्षा लेने से इनकार करते हुए कहा कि राजनीति में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

SCROLL FOR NEXT