कोलकाता सिटी

सुजीत बोस के मामले में ईडी से मांगा रिपोर्ट

हाई कोर्ट के जस्टिस घोष ने दिया आदेश

Munmun Thakur

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पूर्व दमकल मंत्री सुजीत बोस के मामले में हाई कोर्ट ने ईडी से रिपोर्ट तलब किया है। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे जस्टिस तीर्थंकर घोष ने सोमवार को यह आदेश दिया। ईडी को बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दाखिल करनी पड़ेगी और अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। पालिका नियुक्ति घोटाले के मामले में ईडी ने सुजीत बोस को गिरफ्तार किया है। जस्टिस घोष ने कहा कि सुजीत बस पिछले 4 माह से जेल में है। जस्टिस घोष ने ईडी से सवाल किया है कि पिछले 60 दिनों के अंदर सुजीत बोस से क्या-क्या जानकारी मिली है। इस दौरान उनसे कितनी बार पूछताछ की गई है। जस्टिस घोष ने कहा कि सुजीत बोस के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं उससे अलग ईडी ने जांच में क्या हासिल किया है। यह उल्लेखनीय है कि सुजित बोस की जमानत याचिका पर जस्टिस शुभ्रा घोष सुनवाई कर रही थी। सुनवाई समाप्त होने के बाद उन्होंने फैसले को आरक्षित कर लिया था। इसके बाद अचानक उन्होंने मामले को रिलीज कर दिया था। उन्होंने इस मामले में दखलअंदाजी किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद चीफ जस्टिस ने इस मामले को जस्टिस तीर्थंकर घोष को असाइन कर दिया। उम्मीद है कि शुक्रवार को मामले की सुनवाई समाप्त हो जाएगी।

SCROLL FOR NEXT