हावड़ा : हावड़ा जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। दिनभर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ और शाम 5 बजे तक अधिकांश सीटों पर वोटिंग प्रतिशत 85 से 91 प्रतिशत के बीच पहुंच गया।
सांकराइल और उलूबेड़िया दक्षिण में सबसे अधिक मतदान
जिले की सांकराइल सीट पर सबसे अधिक 91.76% मतदान दर्ज किया गया, जबकि उलूबेड़िया दक्षिण में 91.6% वोटिंग हुई। इसके अलावा बागनान में 91.07% और जगतबल्लभपुर में 90.21% मतदान दर्ज किया गया।
शहरी क्षेत्रों में भी दिखा जोश
हावड़ा उत्तर में 87.45%, हावड़ा मध्य में 86.92% और हावड़ा में 89.22% मतदान दर्ज किया गया। वहीं शिवपुर में 89.36% वोटिंग हुई।
अन्य सीटों पर भी शानदार मतदान
बाली में 84.5%, पांचला में 89.97%, उलूबेड़िया पूर्व में 89.96% और उलूबेड़िया उत्तर में 89.68% मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा श्यामपुर में 90.09%, आमता में 85.84%, उदयनारायणपुर में 89.91% और डोमजूर में 90.41% मतदान हुआ।
सुबह से ही दिखा मतदाताओं का उत्साह
सुबह 9 बजे तक जहां मतदान प्रतिशत 16 से 19 प्रतिशत के बीच था, वहीं दोपहर 1 बजे तक यह तेजी से बढ़कर 60 प्रतिशत के आसपास पहुंच गया। इसके बाद शाम तक लगातार मतदान जारी रहा और कई सीटों पर 90 प्रतिशत का आंकड़ा पार हो गया।
शांतिपूर्ण मतदान से प्रशासन को राहत
जिले में अधिकांश जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। भारी मतदान को लोकतंत्र के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता और भागीदारी का संकेत माना जा रहा है।