फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

बेलियाघाटा में व्यक्ति से मारपीट व धमकी के मामले में राजू नस्कर गिरफ्तार

घर खाली करने के लिए की गयी थी मारपीट

कोलकाता : महानगर में प्रमोटिग विवाद को केन्द्र कर एक व्यक्ति से मारपीट व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने राजू नस्कर को गिरफ्तार किया है। घटना बेलियाघाटा थाना इलाके की है। आरोप है कि राजू नस्कर और उनके समर्थकों ने एक व्यक्ति को धमकाकर उसके घर से बाहर निकालने और मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता सुकोमल देवनाथ ने बताया कि उनका परिवार लगभग 75 साल से बेलियाघाटा में किराये के घर में रहता हैं। 4 फरवरी की रात राजू नस्कर के गिरोह के लगभग 50-60 लोग उसके घर में घुस आये। उन्होंने घर छोड़ने के लिए धमकी दी और आरोप है कि उन्हें घर से बाहर ले जाकर मारपीट की गई। 5 फरवरी को सुकोमल देवनाथ ने बेलियाघाटा थाने में राजू नस्कर और उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा पीड़ित के परिवार की महिला ने भी थाने में मारपीट व छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करायी थी। मामले की जांच करते हुए शनिवार की रात कोलकाता पुलिस के एआरएस अधिकारियों ने ईएम बाईपास के पास से राजू नस्कर को गिरफ्तार किया। इस घटना को लेकर पुलिस आयुक्त सुप्रतीम सरकार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उन्हें और उनके परिवार के लोगों से मारपीट की गयी और डराया-धमकाया गयाथा। शिकायत के आधार पर राजू नस्कर को गिरफ्तार किया गया है।


SCROLL FOR NEXT