कोलकाता : सेंट्रल कोलकाता के ऐतिहासिक बड़ाबाज़ार क्षेत्र में स्थित राजस्थान गेस्ट हाउस ने अपनी गौरवशाली यात्रा के 60 वर्ष पूर्ण किए। इस अवसर पर संस्थापक स्वर्गीय कन्हैयालाल सिखवाल की प्रेरणादायी जीवन यात्रा, समाजसेवा और अतिथि-सेवा की विरासत को समर्पित एक भावभीना श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
अभिजीत सिखवाल अपने दादा स्वर्गीय कन्हैयालाल सिखवाल को एक छोटी-सी श्रद्धांजलि एवं सम्मान-भेंट अर्पित करना चाहते थे। उनके दादाश्री का संपूर्ण जीवन सेवा, संघर्ष, सादगी और समाज के सम्मान के लिए समर्पित रहा। इसी गौरवशाली जीवन यात्रा और राजस्थान गेस्ट हाउस के 60 वर्षों के सफर को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से उन्होंने इस आयोजन को उसी गरिमा और सम्मान के साथ आयोजित किया, जिस गरिमा और सम्मान के साथ उनके दादा ने अपना पूरा जीवन जिया।
कोलकाता के बड़ा बाज़ार की एक प्रतिष्ठित हेरिटेज पहचान :
दादाश्री की विरासत को समर्पित एक भावनात्मक आयोजन :
चार पीढ़ियों की विरासत बनी समारोह की साक्षी :
समारोह का सबसे भावनात्मक क्षण तब रहा जब स्वर्गीय कन्हैयालाल सिखवाल के प्रपौत्र मास्टर देवव्रथ सिखवाल भी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। यह गौरवशाली विरासत अब नई पीढ़ी तक पहुँच रही है और सेवा, संस्कार तथा सम्मान की यह परंपरा आगे भी निरंतर बनी रहेगी।
समाजसेवा और अतिथि-सेवा की अमिट पहचान