सेठ सूरजमल जालान बालिका विद्यालय में प्रश्नोत्तरी व पोस्टर प्रतियोगिता 
कोलकाता सिटी

सेठ सूरजमल जालान बालिका विद्यालय में प्रश्नोत्तरी व पोस्टर प्रतियोगिता

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, ईमानदारी और स्वच्छता का दिया संदेश

Ravi

कोलकाता : सेठ सूरजमल जालान बालिका विद्यालय के प्राथमिक विभाग में कोल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ‘स्वच्छता’ और ‘ईमानदार बनो’ विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा दो और तीन की 140 छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में श्रेयांशी साव (2-ए) और नव्या शर्मा (3-सी) प्रथम, परी सिंह (2-ए) और पायल कुमारी केवट (3-ए) द्वितीय तथा जानवी जायसवाल (2-बी) और आरुषि गुप्ता (3-ए) तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में देबलग्ना बर्मन, हिना खातून और अनामिका काकड़ा शामिल थीं।

वहीं, कक्षा चार और पांच की 148 छात्राओं ने नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लिया। आकृति श्रीवास्तव (4-बी) और स्नेहा सिंह (5-ए) प्रथम, माहेरा खान (4-ए) और आयशा जन्नत (5-बी) द्वितीय तथा अक्षिता गुप्ता (4-बी) और अंजलि रजक (5-बी) तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी का संचालन स्वर्णिमा मुखर्जी ने किया।

प्रधानाध्यापिका अन्नू सिंह ने रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के सचिव भागीरथ सारस्वत ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को विकसित करते हैं। कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उप प्रधानाध्यापिका सुमेरा सज्जा ने विजेताओं को बधाई दी।

SCROLL FOR NEXT