पानी के नल क जांच करते हुए अधिकारी 
कोलकाता सिटी

पूर्व रेलवे ने जल एवं खाद्य सुरक्षा निगरानी तेज की

Deepak Mishra

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

यात्रियों और रेल कर्मचारियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे ने 13 से 19 सितंबर 2026 के बीच व्यापक जल एवं खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे परिसरों और सेवा प्रतिष्ठानों में पेयजल तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों से 132 जल नमूनों का जीवाणुविज्ञान संबंधी परीक्षण किया गया। इसके अलावा जल के कीटाणुशोधन की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए 1,659 अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण किए गए। निगरानी को और मजबूत करते हुए 5 जल नमूनों का रासायनिक विश्लेषण भी किया गया।खाद्य सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया। रेलवे के खाद्य सेवा केंद्रों से 29 खाद्य नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए। इन जांचों का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करना था। पूर्व रेलवे के अनुसार, नियमित नमूना संग्रह, प्रयोगशाला परीक्षण और निगरानी के माध्यम से संभावित समस्याओं की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित पेयजल और स्वच्छ खाद्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निगरानी व्यवस्था को लगातार मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
SCROLL FOR NEXT