AAAI के ईस्ट इंडिया चैप्टर की चेयरपर्सन प्रियांका चटर्जी 
कोलकाता सिटी

AAAI के ईस्ट इंडिया चैप्टर की चेयरपर्सन बनीं प्रियांका चटर्जी

सहयोग, मेंटरशिप और नवाचार पर रहेगा जोर

Ravi

कोलकाता : भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन एडवरटाइजिंग एजेंसिज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAAI) ने स्टैंडर्ड पब्लिसिटी की प्रबंध निदेशक प्रियांका चटर्जी को अपने नवगठित ईस्ट इंडिया चैप्टर का चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति से पूर्वी भारत में विज्ञापन उद्योग के विकास और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल की उम्मीद है। अंग्रेजी में स्नातकोत्तर प्रियांका चटर्जी एक अनुभवी रणनीतिक कारोबारी नेतृत्वकर्ता हैं।

उन्हें वुमेन इकोनॉमिक फोरम की ओर से ‘एक्सेप्शनल वुमेन ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है। वह मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा कलकत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स से भी जुड़ी हैं।

नियुक्ति पर प्रियांका चटर्जी ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्रीय सहयोग, मार्गदर्शन और नवाचार के लिए ऐसे मंच तैयार करना है, जिनसे पूर्वी भारत की विज्ञापन एजेंसियों और ग्राहकों को लाभ मिले।

AAAI के अध्यक्ष डॉ. संदीप गोयल ने उनके रणनीतिक दृष्टिकोण और उद्योग में विश्वसनीयता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चैप्टर स्थानीय बाजार की जरूरतों और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यक्रम विकसित करेगा।

SCROLL FOR NEXT