प्रिंसटन क्लब का रक्तदान शिविर 
कोलकाता सिटी

प्रिंसटन क्लब का रक्तदान शिविर संपन्न

लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Ravi

कोलकाता : सामाजिक सरोकार के तहत प्रिंसटन क्लब की ओर से भारतीय सेना के ईस्टर्न कमांड के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

एकत्रित रक्त का उपयोग सेना के जवानों, उनके परिवारों और पूर्व सैनिकों की चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इस मानवीय पहल में मर्लिन ग्रुप, प्रिंसटन क्लब, एक्रोपोलिस मॉल और होमलैंड मॉल के कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भारतीय सेना के कमांड हॉस्पिटल, ईस्टर्न कमांड की लेफ्टिनेंट नंदिता नायर ने रक्तदाताओं और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।

मर्लिन ग्रुप की डायरेक्टर सीमा मोहता ने भारतीय सेना के साथ इस सेवा कार्य का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मानव सेवा के माध्यम से इस पहल ने सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ-साथ देश के वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया।

SCROLL FOR NEXT