15 सूत्री मांगों को लेकर मुखर  
कोलकाता सिटी

प्राथमिक शिक्षकों की 15 मांगें, शिक्षा परिषद के दरवाजे पर दस्तक

एबीपीटीए ने शिक्षा परिषदीय अध्यक्ष को दी मांगों की सूची

Paresnjitt

कोलकाता : टीईटी से छूट, बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान और स्वास्थ्य बीमा समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों का एक संगठन मुखर हुआ है। निखिल बंग प्राथमिक शिक्षक समिति (एबीपीटीए) ने शुक्रवार को विधाननगर के सेंट्रल पार्क के पास सभा आयोजित की। इसके बाद पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा परिषदीय अध्यक्ष को मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन की प्रमुख मांग है कि शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून लागू होने से पहले नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को अनिवार्य टीईटी से छूट दी जाए। इसके लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजने की मांग भी की गई है। साथ ही, निर्धारित न्यूनतम योग्यता से वंचित शिक्षकों को प्रशिक्षण का अवसर देने और प्रक्रिया पूरी होने तक नई टीईटी अधिसूचना जारी नहीं करने की अपील की गई है। शिक्षकों ने पांचवें वेतन आयोग के तहत बकाया डीए के शीघ्र भुगतान, स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल करने और दूसरे जिलों में कार्यरत शिक्षकों को गृह जिले के आसपास तबादले का अवसर देने की मांग की है। प्रधान शिक्षकों को दो अतिरिक्त वेतनवृद्धि देने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा स्कूलों में शिक्षकों और कक्षाओं की संख्या बढ़ाने, कंप्यूटर-इंटरनेट सुविधा, शिक्षकों के प्रशिक्षण तथा मिड-डे मील कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की गई है।

SCROLL FOR NEXT